शिव तुमको ही अर्पित हूँ –

शिव तुमको ही अर्पित हूँ मासूम सुमन भोली सी
ब्रह्मांगन में तेरे अब मां खेलूं मैं हिरणी सी

श्री-उपहार नए जीवन का, प्रेम-सुधा वरदान
उर में सतरंगी सुख लाया तेरा वीर्य महान

मधु-कली सी वाणी मेरी हरित करे जन मन को
वसुन्धरा पर माँ अब तेरे दे दूँ मैं तन मन को

तेरा हाथ पकड़ चलना है ओ मेरे रखवारे
पथ आलोकित करते चलना सत्-करुणा उर वारे

~ वाणी मुरारका

brahmaangan

ब्रह्मांगन में तेरे अब मां खेलूं मैं हिरणी सी


Tags:

Comments

2 responses to “शिव तुमको ही अर्पित हूँ –”

  1. राजु Avatar

    आइए जी… 🙂 स्वागत ब्लॉग विश्व में—

  2. Nishu balyan Avatar
    Nishu balyan

    बहुत सुन्दर रचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *